
‘कांग्रेस का वही नेता परफेक्ट जो अपने नेता को जूते लगाएं’: जीतू पटवारी के निवास पर हुए विवाद पर विजयवर्गी बोले- गुटबाजी से नेतृत्व पर संकट
‘कांग्रेस का वही नेता परफेक्ट जो अपने नेता को जूते लगाएं’: विपक्ष नेताओं के बीच हुई मारपीट पर बोले विजयवर्गी; फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह ने खोली कांग्रेस की पोल: कांग्रेस नेताओं के बीच हुई मारपीट; गाली-गलौज तक पहुंचा विवाद
भोपाल/इंदौर। कैलाश विजयवर्गी ने बयान दिया कि- यह कांग्रेस का चरित्र है। इसमें कोई खास बात नहीं है। कांग्रेस का वही नेता परफेक्ट है जो अपने नेता को जूते लगाएं। जीतू पटवारी के निवास पर बैठक में दो कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हो गया। इसी घटना पर विजयवर्गी ने बयान दिया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने इस बात की जानकारी दी है। पहले नेताओं के बीच नोकझोंक हुई। फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि इस पर कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बैठक में विवाद का दावा
बैठक में विधानसभा प्रभारी पिंटू जोशी, अमन बजाज, दीपू यादव, राजू भदोरिया, शैलेष गर्ग और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे मौजूद थे। उनका आरोप है कि संगठनात्मक निर्णयों को लेकर विवाद शुरू हुआ। फिर बहस हुई और बात अभद्र भाषा तक पहुँच गई। फिर जीतू पटवारी को बीच-बचाव करना पड़ा।
सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
भाजपा का दावा है बैठक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पार्टी ने कांग्रेस नेतृत्व से फुटेज सार्वजनिक करने को कहा। उन्होंने पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। भाजपा का कहना है कि यदि आरोप गलत हैं तो कांग्रेस को उसका स्पष्ट खंडन करना चाहिए।
नेतृत्व और संगठन पर सवाल
राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है। कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक बैठकों में इस तरह की स्थिति बन रही है। यह नेतृत्व की कमजोरी और बढ़ती गुटबाजी का संकेत है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान से भी इस मामले पर बोलने की मांग की।
प्रेस नोट में लगाए आरोप
भाजपा प्रवक्ता ने एक दूसरा प्रेस नोट भी लिखा। इसमें कहा पिंटू जोशी का अपमान पूर्वनियोजित था। यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी कांग्रेस के भीतर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटनाएं हुई हैं। फिलहाल इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
‘सेल्फ डिफेंस किट’ वाला तंज
राकेश सिंह ने कांग्रेस नेताओं को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर जाने से पहले हेलमेट और “सेल्फ डिफेंस किट” पहनकर जाना चाहिए। प्रेस नोट में इसे कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर राजनीतिक कटाक्ष बताया गया।