| | |

गुना पंचायत सचिव के घर तीन करोड़ की चोरी: सोना-चांदी और नकद लेकर भागे हथियारबंद बदमाश; ताले और खिड़कियां तोड़कर घुसे

गुना। पंचायत सचिव के घर देर रात करोड़ों की चोरी हो गई। घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र की है।  10-12 हथियारबंद बदमाशों ने घर का ताल तोड़ दिया। घर में घुसकर जेवरात और नकदी लूटी ली। घटना मंगलवार-बुधवार रात की है।

3 करोड़ रुपये का सामान लेकर भागे
10 से 12 बदमाश हथियारों से लैस होकर घर में घुसे। जेवर और नकदी समेत 3 करोड़ रुपये का सामान लेकर भाग गए। पंचायत सचिव पवन मीणा ने बताया घटना रात 2:30 बजे की है। बदमाशों ने घर के ताले और खिड़कियां तोड़ दीं। सोने के कमरे की कुंडी लगाकर सबको बंद कर दिया ।

मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स भी चुराई 
बदमाश ने घर में रखे ढाई किलो सोना, 6 किलो चांदी चुराए। इसके अलावा 11 लाख रुपये नकद, मंदिर में रखे 6 लाख रुपये, घर में रखे 5 लाख रुपये ले गए। साथ ही एक मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स भी ले गए। चोरी करने के बाद मौके से भाग गए।

मौके पर पहुंची पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।

Share