मध्यप्रदेश में मानसून का कहर, 40 जिलों में बारिश; अगले 24 घंटे में 8 इंच तक वर्षा का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय हो चूका है। 40 जिलों में पिछले 24 घण्टे में सबसे ज्यादा परसिह हुई है। 2.4 इंच बारिश धार में दर्ज की गई जबकि राजगढ़ ,रतलाम , शिवपुरी टीकमगढ़ खरगोन , भोपाल और उज्जैन समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट का नोटिफिकेशन जारी किया है। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं और बारिश का असर जनजीवन पर भी दिख रहा है। रतलाम में अंडरब्रिज में पानी भर गया, जबकि शाजापुर में शिक्षकों को उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंचना पड़ा। रहने की संभावना है।
अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच बारिश की सम्भावना है
केंद्र मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन तक प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। यानी, 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। बुधवार को श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश हो सकती है। आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, भोपाल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।