| | |

गुजरात ATS कार्रवाई पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान, बोले- देवास और खंडवा पहले से रहे हैं संदिग्ध क्षेत्र

गुजरात एटीएस ने मध्यप्रदेश के देवास जिले से संदिग्ध आतंकी संगठन जैश-ए -मोहम्मद जुड़े बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजना (18) को पकड़ा है। एटीएस ने गुजरात और मध्यप्रदेश में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपी को गिरफ्तार कर उनको हिरासत में लिया है। अब इस कार्रवाई पर कैलाश विजयवर्गीय का बनयान सामने आया है।

विजयवर्गीय ने बोला- यह सिमी से जुड़े अंडरग्राउंड लोग

इस पुरे मामले पर इंदौर में शनिवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि देवास और खंडवा पहले ही संदिग्ध स्थान है। यह स्थान पर सिमी सक्रिय रहे है। सिमी जब प्रतिबंधित हुआ तो यह अंडरग्राउंड होकर किसी ना किसी तरह से संगठन से जुड़े है।

देवास की इस जगह रहता है बिलाल

एटीएस की टीम ने गुरुवार रात को नाहर दरवाजा क्षेत्र स्थित गफूर बस्ती से बिलाल के घर पर पहले उससे और उसके परिवार से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। उसके बाद उसको गुजरात एटीएस ने पकड़ लिया।

पांच राज्यों में एक साथ कार्रवाई

गुजरात एटीएस को गुप्त सुचना मिली थी जिसके चलत कुछ लोगो को प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने में जुटे है। एटीएस ने पांच राज्यों और जिलों में एक साथ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एटीएस ने गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, पटना, नवसारी और मध्यप्रदेश के देवास से कुल 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों ने दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद नाम से एक संगठन बनाया था।

पाकिस्तान करता है फंडिंग, जांच एजेंसी को आशंका

ऐजेंसी को आशंका है कि पाकितान स्थित हैंडलर अब्दुल्ला और मोहम्मद उम्र से जुड़े थे। इससे 3 लाख रुपए की फंडिंग मिली है। छापेमारी में एक आरोपी के पास एक मोबाईल में 254 जिहादी दस्तावेज , ऑडियो – वीडिओ , फोटो और जैश-ए-मोहम्मद का झंडा मिला। मसूद अजहर के पास से किताबे, उर्दू में लिखे कुछ पत्र और गुजरात से जिहादी साहित्य भी बरामद हुए।

UAPP की विभिन्न धाराओं और BNS की धाराओं 61 व 148 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share