मध्यप्रदेश में मानसून का असर तेज: 48 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी बारिश की चेतावनी
इस बार मध्यप्रदेश में आंधी – बारिश का दौर रहा। इस दौरान कुल 88.2 मिमी यानी, 3.5 इंच पानी गिरा। बुधवार को देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 से 4 दिन में भोपाल, सागर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के बाकी बचे जिलों में मानसून पहुंच जाएगा।
इन जिलों में अलर्ट बारिश और आंधी आने का अनुमान
इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा,भोपाल, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और रतलाम में हल्की बारिश होने का अनुमान है।