500 करोड़ की डायमंड कॉलोनी जमीन विवाद: बिल्डर प्रतीक संघवी से पुलिस की पूछताछ शुरू
इंदौर में रविवार 21 जून की रात को 500 करोड़ की डायमंड कॉलोनी की जमीन को लेकर विवाद को लेकर कनाडिया पुलिस ने मशहूर विल्डर प्रतीक संघवी से हुए पुलिस पर पथराव की कहानी में पूछताछ शुरू कर दी है। डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। इसमें अब इंदौर के जाने-माने बिल्डर संयम इंफ्रा कंपनी के डायरेक्टर प्रतीक संघवी उलझ गए हैं। प्रतीक से कनाडिया पुलिस थाने में पूछताछ हो रही है।
दरअसल, संयम इंफ्रा कंपनी की जमीन पर कुछ लोगों के बीच झगड़़ा हो गया था और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया था। इस पथराव में पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके चार आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया था। इनके नाम मोहसिन अली, मोहम्मद अफजल, दर्शन कृष्णारे और सुरेश वर्मा हैं। इन सभी पर पुलिस ने सरकारी काम में रुकावट डालने और मारपीट करने जैसी कई गंभीर धाराएं लगाई हैं।
प्रतीक से बड़े पुलिस अधिकारी पूछताछ करेंगे
सूत्रों के अनुसार प्रतीक को बचाने के लिए उनके चाचा भाजपा नेता पंकज संघवी ने पुलिस अधिकारियों से बात भी की, लेकिन फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि अब बड़े पुलिस अधिकारी प्रतीक से पूछताछ करेंगे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में प्रतीक का इसमें क्या हाथ रहा है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जमीन पर कब्जा जमाने या उसकी रक्षा करने के लिए पथराव करने वाले मोहसिन और बाकी लोगों को वहां किसने तेनात किया था यह मारपीट किसके इशारे पर हुई थी