| |

इंदौर में 20 हजार लोगों ने किया योग, नमाज पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- धार्मिक कार्य चारदीवारी के भीतर हों

इंदौर. 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर में बीस हजार साधकों ने एक साथ योग किया। वहीं नगरीय प्रसाशन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नमाज़ को लेकर कहां कि धार्मिक काम चारदीवारी में करिए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर के कई मुख्य चौराहों पर बड़े – बड़े आयोजन हुए, जिसमे इंदौर के गोपुर चौराहे पर भी आयोजन हुआ। इंदौर नगर निगम द्वारा संचालित योगमित्र अभियान के अंतर्गत यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरीय प्रसाशन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , मंत्री दुर्गादास उइके और महापौर पुष्यमित्र भार्गव व जनता शामिल थी।

इस बार योग दिवस की थीम सवस्थ आयु को लेकर थी। महापौर ने बताया कि योग को लकर एक योग मित्र एक वेबसाइट भी शुरू की किया है। इस पर आपको पता चल सकता है कि कहां योग होता है और कोण करता है। यह सब जानकारी वेबसाइट पर मिल सकती है।

भ्रामरी प्राणायाम का सामूहिक रिकाॉर्ड भी बना

आयोजन सुबह 6 बजे कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया था। महापौर ने कहा कि 20 हजार से अधिक साधकों द्वारा सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम कर विश्च कीर्तिमान बनाया गया है।

नमाज के सवाल पर मंत्री विजयवर्गीय के बोल

बता दें कि मुंबई में सड़क पर योग हुआ। इस पर कांग्रेस ने कहा कि नमाज सड़क पर नहीं हो सकती है लेकिन योग हो सकता है। इस सवाल के जवाब में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि योग एक दिन होता है। विजयवर्गीय ने बताया कि यह सामूहिक होता है। इसमें कोई वर्ग विशेष नहीं करता है। सभी लोग आते हैं। जुलूस, धार्मिक यात्रा, रथयात्रा इसमें भी सभी आते हैं ऐसे तो इन सभी पर आपत्ति लगने लगी है।

उन्होंने कहां कि हमारे द्वारा किसी कृत्य से समाज को नुकसान और सुविधा नहीं होना चाहिए। धार्मिक काम कर रहें है तो अपनी चारदीवारी में करिए।

Share

Similar Posts