भारत करेगा BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की मेजबानी, 22-23 जून को जुटेंगे शीर्ष सुरक्षा अधिकारी
भारत 22 – 23 जून को ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक का आयोजन करने जा रहा है , जिसमे कई देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी आएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार इस बैठक में सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी एक साथ आएंगे। बदलती वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की जा सके और जरूरी रणनीतिक मुद्दों पर सहयोग को मजबूत होगी।
विदेश मंत्रालय की प्रेस रिलीज के अनसार, मीटिंग की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे और इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के एनएसए और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख हिस्सा लेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दो दिन की मीटिंग के दौरान, प्रतिनिधिमंडल “आज दनिया के सामने मौजद गैर- पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां ” थींम पर अपने विचार साझा करेंगे। चर्चा में तेजी से बदलते सरक्षा माहौल और वैश्विक तथा राष्टीय सरक्षा को लेकर नई तकनीक के बढते असर पर फोकस रहने की उम्मीद है।
इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हाल ही में काउंटर-टेररिज्म और स्चना और संचार तकनीक के इस्तेमाल में सुरक्षा को लेकर हुए ब्रिक्स जॉइंट वर्किंग ग्रुप्स के नतीजों की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा से उम्मीद है कि यह सीमापार खतरों से निपटने और साम्हिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में ब्रिक्स देशों के बीच भविष्य के सहयोग को आकार देने में मदद करेगा। यह मीटिंग इसलिए जरूरी है क्योंकि भारत ब्रिक्स में ग्लोबल गवर्नेंस, सुरक्षा सहयोग और तकनीकी चनौतियों पर बातचीत को आगे बढ़ा रहा है। ग्रुप ने आर्थिक मुद्दों से आगे बढ़कर सदस्य देशों पर असर डालने वाली रणनीति और सुरक्षा से जूडी चिंताओं को भी शामिल करने पर अपना ध्यान तेजी से बढाया है।
इस बीच, चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी मीटिंग में शामिल होने वाले हैं, जो अगस्त 2025 के बाद उनका पहला भारत दौरा होगा। वांग केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के निदेशक के तौर पर चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी हैं। वह एनएसए अजीत डोभाल के निमंत्रण पर 22-23 जून को भारत आएंगे।
