आ रहे हैं Honor के दो दमदार 5G फोन, पीछे चिपक जाएगी डिस्प्ले; 8000mAh+ बैटरी से मचेगी धूम

स्मार्टफोन कंपनी Honor जल्द अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Honor 600 और Honor 600 Pro को चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि कंपनी इन डिवाइस को नए डिजाइन, बड़ी बैटरी और एक यूनिक सेकेंडरी डिस्प्ले एक्सेसरी के साथ पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिस्प्ले फोन के पीछे मैग्नेट की मदद से चिपक जाएगी

मैग्नेट से जुड़ेगी सेकेंडरी स्क्रीन

टिप्स्टर Fixed Focus Digital की रिपोर्ट के अनुसार, फोन के साथ एक अलग से लगाई जा सकने वाली सेकेंडरी डिस्प्ले एक्सेसरी मिल सकती है। यह स्क्रीन फोन के बैक पैनल पर मैग्नेट की मदद से जुड़ जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह सेकेंडरी डिस्प्ले रिमोट कैमरा कंट्रोलर, फिल लाइट, फोटो ट्रांसफर और वॉलपेपर डिस्प्ले जैसे फीचर्स में काम आ सकती है। सोशल मीडिया पर सामने आई ब्लर इमेज में इस एक्सेसरी को फोन के पीछे लगा हुआ देखा गया है।

मिलेंगे दमदार स्पेसिफिकेशन्स

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Honor 600 और Honor 600 Pro में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

जहां Honor 600 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, वहीं Honor 600 Pro में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

200MP कैमरा और दमदार सेल्फी फीचर

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 200MP प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Honor 600 Pro में 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है।

बैटरी होगी सबसे बड़ा सरप्राइज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में लॉन्च होने वाले मॉडल्स में सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी को लेकर हो सकता है। टिप्स्टर Smart Pikachu का दावा है कि Honor 600 में 8600mAh और Honor 600 Pro में 8000mAh बैटरी दी जा सकती है।

अगर ऐसा होता है, तो ये स्मार्टफोन बाजार में सबसे बड़ी बैटरी वाले प्रीमियम 5G फोन्स में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Share

Similar Posts