| | |

धार भोजशाला में माता की प्रतिमा गर्भगृह में विराजमान, आज 12 बजे होगी भव्य महाआरती

धार भोजशाला में माता की प्रतिमा गर्भगृह में विराजमान, महाआरती की तैयारियां शुरू

धार। मध्य प्रदेश के धार स्थित धार भोजशाला में रविवार को धार्मिक माहौल के बीच माता की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ गर्भगृह में विराजमान किया गया। प्रतिमा स्थापना के बाद पूरे परिसर में पूजा-अर्चना और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, भोजशाला परिसर को पहले गौमूत्र से शुद्धिकरण कर पवित्र किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और हिंदू समाज के लोगों द्वारा विशेष पूजा की तैयारियां शुरू की गईं। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिसर में पहुंच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एक साथ मिलकर मां की आरती करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग सुबह से ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

वहीं, कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा भी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share

Similar Posts