‘रजनी की बारात’ का पोस्टर रिलीज, खुद बारात लेकर निकलीं उल्का गुप्ता

उल्का गुप्ता की आगामी हिंदी फिल्म ‘रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर लिया है।

पोस्टर में उल्का गुप्ता स्कूटर पर आत्मविश्वास के साथ अपनी ही बारात की अगुवाई करती नजर आ रही हैं। यह दृश्य पारंपरिक सोच से अलग एक नई कहानी की झलक देता है, जिसमें एक लड़की अपने जीवन के फैसले खुद लेती दिखाई देगी।

पोस्टर में सुनीता राजवर और जरीना वहाब भी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि अश्वथ भट्ट एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में कनिष्क विजय भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

निर्देशक आदित्य अमन के अनुसार, यह फिल्म सिर्फ शादी की कहानी नहीं बल्कि समाज की पुरानी सोच को चुनौती देने वाली कहानी है। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म आज की पीढ़ी को एक भावनात्मक और मनोरंजक कहानी से जोड़ने का प्रयास करेगी।

उल्का गुप्ता ने कहा कि रजनी का किरदार उनके दिल के बेहद करीब है। एपिफनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share

Similar Posts