|

आरबीआई MPC के नतीजे कल सुबह 10 बजे, रेपो रेट यथावत रहने की उम्मीद

Reserve Bank of India (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अहम बैठक के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आरबीआई गवर्नर Sanjay Malhotra बुधवार, 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे इस बैठक के फैसलों की घोषणा करेंगे।

तीन दिवसीय एमपीसी बैठक का आज दूसरा दिन है, जिसकी शुरुआत 6 अप्रैल को हुई थी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी हुई है और पश्चिम एशिया संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस बार भी आरबीआई रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत रख सकता है। इससे पहले फरवरी 2026 की बैठक में भी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था।

रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर आरबीआई बैंकों को अल्पकालिक ऋण देता है। इसका सीधा असर आम लोगों के लोन, ईएमआई, बचत और निवेश पर पड़ता है।

हालांकि, फरवरी 2025 से अब तक आरबीआई कुल 1.25 प्रतिशत (125 बेसिस पॉइंट) की कटौती कर चुका है, जिसमें आखिरी कटौती दिसंबर 2025 में 0.25 प्रतिशत की गई थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, महंगाई, वैश्विक तनाव, रुपये पर दबाव और कच्चे तेल की कीमतें इस बार के फैसले में अहम भूमिका निभाएंगी। ऐसे में निवेशकों और आम लोगों की नजरें इस घोषणा पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था और बाजार पर पड़ता है।

Share

Similar Posts