एनएमडीसी ने लौह अयस्क के दाम 11.1 फीसदी तक बढ़ाए, नई दरें 5 अप्रैल से लागू

NMDC Limited ने लौह अयस्क (आयरन ओर) के दामों में 11.1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी द्वारा जारी नई कीमतें 5 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं।

कंपनी ने BSE, NSE और Calcutta Stock Exchange को दी गई जानकारी में बताया कि संशोधित कीमतें ‘फ्री-ऑन-रेल’ (FOR) आधार पर तय की गई हैं। इन कीमतों में रॉयल्टी, डीएमएफ, एनएमईटी, जीएसटी और अन्य वैधानिक शुल्क शामिल नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बैलाडीला क्षेत्र से उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले बायला लंप (65.5% लौह अंश) के दाम में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जबकि बायला फाइंस (64% लौह अंश) की कीमतों में 11.1 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है।

इस मूल्य वृद्धि का असर स्टील और निर्माण क्षेत्र पर पड़ सकता है, क्योंकि लौह अयस्क इन उद्योगों के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है।

कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कंपनी के शेयर में भी तेजी देखने को मिली। बीएसई पर एनएमडीसी का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 3 प्रतिशत तक उछलकर 80.75 रुपये के स्तर तक पहुंच गया।

गौरतलब है कि एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 5.3 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया और 5.02 करोड़ टन की बिक्री दर्ज की थी, जो कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।

Share

Similar Posts