राशिफल: 11 जनवरी 2026 | जानिए आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है

♈ मेष राशि
मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल की यात्रा संभव है। आपसी प्रेम-भाव में वृद्धि होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 1, 3, 5
♉ वृष राशि
दिन व्ययकारी और आडंबरपूर्ण रह सकता है। वरिष्ठजनों से कहासुनी तनाव बढ़ा सकती है, इसलिए संयमित भाषा का प्रयोग करें। आवेग में लिए गए निर्णयों से अवसाद हो सकता है। उतावलापन त्यागें। प्रेमभाव में वृद्धि होगी।
शुभांक: 3, 6, 9
♊ मिथुन राशि
घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। मनोरथ सिद्धि का योग है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक: 5, 6, 7
♋ कर्क राशि
सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। आमोद-प्रमोद का दिन रहेगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन-स्तर में सुधार होगा। ज्ञान-विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। स्त्री एवं संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 3, 5, 7
♌ सिंह राशि
कुछ महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचना हितकर रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी। अवरुद्ध कार्य पूर्ण होंगे। समय पर निर्णय लेने से लाभ मिलेगा। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे।
शुभांक: 3, 5, 7
♍ कन्या राशि
आशा और उत्साह से सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक संकोच संभव है, लेकिन कोई प्रिय वस्तु या वस्त्राभूषण प्राप्त हो सकता है। धार्मिक आस्थाएं प्रबल होंगी।
शुभांक: 2, 5, 7
♎ तुला राशि
आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। शत्रु पक्ष से सावधानी रखें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ विवादों से दूर रहकर अपने कार्य पर ध्यान दें।
शुभांक: 2, 4, 6
♏ वृश्चिक राशि
कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी और प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य सुबह पूरा करना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
शुभांक: 3, 6, 9
♐ धनु राशि
यात्रा और प्रवास लाभकारी सिद्ध होंगे। मेल-मिलाप से काम बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्य को प्राथमिकता देने से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभांक: 4, 6, 8
♑ मकर राशि
मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आय के अच्छे योग बनेंगे।
शुभांक: 3, 6, 8
♒ कुंभ राशि
परिवार का सहयोग कार्यों को आसान बनाएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय संतुलित रहेगा। शैक्षणिक कार्य सरलता से पूरे होंगे। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।
शुभांक: 3, 6, 8
♓ मीन राशि
अपनों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में अपेक्षित परिणाम को लेकर संशय रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों से सतर्क रहें। व्यसनों से दूर रहना लाभकारी होगा।
शुभांक: 2, 4, 6






