राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सम्मेलन मंथन 2025 का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 18 सितंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मंथन 2025 का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन रक्षा संपदा महानिदेशालय द्वारा किया जा रहा है, जिसका विषय है — “विकसित भारत @2047 के लिए रणनीतिक कार्य योजना”

सम्मेलन का उद्देश्य रक्षा भूमि प्रबंधन की पुनर्कल्पना करना, आधुनिक डिजिटल उपकरणों और उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाना तथा शासन तंत्र और स्थिरता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और क्षेत्र विशेषज्ञों के ज्ञानवर्धक सत्रों और व्याख्यानों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें रक्षा क्षेत्र में भूमि प्रबंधन के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

उद्घाटन सत्र के दौरान रक्षा भूमि प्रशासन के क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में रक्षा संपदा विभाग की उत्कृष्ट पहलों और उपलब्धियों पर एक विशेष प्रस्तुति दी गई। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत की दिशा में रणनीतिक कार्य योजना का खाका भी प्रस्तुत किया गया।

Share

Similar Posts