दिल्ली में घने कोहरे से हवाई और रेल सेवाएं बाधित

दिल्ली में घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी की हवाई और रेल सेवाएं बाधित रहीं। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा लोगों को शीतलहर का अनुभव करा रहा था।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें कोहरे के कारण विलंबित रही। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी उड़ान की ताज़ा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें निर्धारित समय से विलंबित चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज सुबह 6 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें।

Share

Similar Posts